भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ी टेंशन, हिंसा को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय सख्त, कहा- जवाबदेही सुनिश्चित करनी पड़ेगी

Ind Ban Tansion Regarding Minority Attack: भारत और बांग्लादेश के बीच हिंसा को लेकर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को लेकर हिंसा और हिंसात्मक हमले जारी है। हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से हिंदू समुदाय के खिलाफ कट्टरपंथियों के हमले और तेज हो गए हैं। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के हालात को लेकर चिंता व्यक्त की और दो टूक हिंसा को लेकर जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों और धमकियों के मुद्दे को मजबूती से उठाया है। मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम उग्रवादी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने मीडिया की खबरों को बढ़ा चढ़ाकर बताने को लेकर भी कहा कि हमने मीडिया को आधार नहीं बनाया है बल्कि तथ्यों के साथ मुद्दे को उठाया है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्तित नहीं कर पा रही है और हिन्दु अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हमले बढ़ते जा रहे हैं। पूरा भारत देश इस हिंसा को लेकर चिंतित हैं।

Read Also: UP: संभल मस्जिद सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ‘निचली अदालत को कार्यवाही ना करने का आदेश, सीलबंद रखी जाए सर्वे रिपोर्ट’

संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर मंत्रालय ने कहा कि जहां तक ​​व्यक्तियों के खिलाफ मामलों का सवाल है तो हमने पाया है कि कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। हमारी बांग्लादेश सरकार से मांग है कि वह इस मामले में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करें। बता दें कि, शेख हसीना सरकार के बदल जाने के बाद वहां पर कट्टरपंथियों द्वारा लगातार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

Read Also: http://IPL 2025: कौन होगा आरसीबी का अगला कप्तान? पूर्व खिलाड़ी डिविलियर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *