IPL 2025: कौन होगा आरसीबी का अगला कप्तान? पूर्व खिलाड़ी डिविलियर्स ने कर दिया बड़ा खुलासा

IPL 2025 RCB Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने काफी पैसा खर्च किया है लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन नहीं किया। प्लेसिस पिछले कई सीजन से टीम की कप्तानी और ओपनिंग जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम की कप्तानी आगामी सीजन में कौन संभालेगा।

इस पर टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया है कि इस बार विराट कोहली आरसीबी के कप्तान होंगे। वह टीम में सबसे ज्यादा अनुभवी और प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। साल 2013 से लेकर 2021 तक टीम की कप्तानी कर चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्टस के मुताबिक, डिविलियर्स ने आरसीबी की कप्तानी पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि अभी कंफर्म किया जा सकेगा। अगर टीम को देखा जाए तो विराट कोहली ही अगले कप्तान होंगे। इसमें अहम बात यह है कि फिलहाल इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जल्द ही फ्रेंचाइजी कप्तानी को लेकर तस्वीर साफ कर सकती है।

अगर आरसीबी टीम पर नजर डाली जाए तो कोहली सबसे ज्यादा सीनियर और कप्तानी को लेकर काफी अनुभवी दिखाई देते हैं। ऐसे में विराट कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कप्तानी संभाल सकते हैं। इस बार टीम में नए चेहरों की एंट्री हुई हैं, इसमें भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जोश हेडलवुड, रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड टीम में नए चेहरे हैं।

Read Also: Jharkhand: चौथी बार सीएम बने हेमंत सोरेन, समारोह में विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद

कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी  

बता दें कि, आरसीबी ने ऑक्शन में सबसे ज्यादा मैच जोश हेजलवुड पर खर्च किया। हेजलवुड को 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा गया है लेकिन सैलरी की बात करें तो वह विराट कोहली की सबसे ज्यादा सैलरी है। कोहली को 21 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया गया। आरसीबी ने फिल साल्ट के लिए 11.50 करोड़ रुपए और जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा है।

आरसीबी स्क्वॉड….

विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन , फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।

Read Also: UP: संभल मस्जिद सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ‘निचली अदालत को कार्यवाही ना करने का आदेश, सीलबंद रखी जाए सर्वे रिपोर्ट’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *