Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत का इंतजाम किया है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, आनंद विहार और आसपास के रेलवे स्टेशनों से गोरखपुर, छपरा, हावड़ा, पटना, दरभंगा और बिहार के दूसरे शहरों तक जाने वाले यात्रियों को सफर का विकल्प मिलेगा।
त्योहारी सीजन में हर साल बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर जाते हैं। इस वजह से नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है और यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है।
दिल्ली से गोरखपुर और हावड़ा के लिए विशेष ट्रेनें
नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 04022 और 04021 चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04022 नई दिल्ली से 6 और 11 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04021 गोरखपुर से 7 और 14 नवंबर को सुबह 7 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के लिए ट्रेन नंबर 04058 चलाई जा रही है। यह ट्रेन 6, 10, 13 और 17 नवंबर को रात 12:20 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04057 छपरा से रात 10:10 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
नई दिल्ली से हावड़ा के बीच ट्रेन नंबर 04054 नवंबर की 4, 5, 7, 11 और 12 तारीख को चलेगी। यह ट्रेन शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04053 हावड़ा से 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर को रात 1:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
पटना, दरभंगा और बिहार के दूसरे शहरों के लिए भी ट्रेनें
चंडीगढ़ से पटना के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04510 चंडीगढ़ से 6 नवंबर को रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05509 पटना से 7 नवंबर को रात 11:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
दिल्ली जंक्शन से दरभंगा के लिए ट्रेन नंबर 04078 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04077 दरभंगा से 11 नवंबर को रात 9 बजे चलकर अगले दिन रात 11:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा मऊ से आनंद विहार, आनंद विहार से सबौर, दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन, लुधियाना से पूर्णिया और सहरसा के बीच भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से गोरखपुर के लिए भी 7 नवंबर को स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
एक्स्ट्रा स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
| ट्रेन नंबर | कहां से-कहां तक | प्रस्थान | आगमन | चलने की तारीख |
|---|---|---|---|---|
| 04022 | नई दिल्ली-गोरखपुर | दोपहर 2:30 बजे | सुबह 4:10 बजे (अगले दिन) | 6 और 11 नवंबर |
| 04021 | गोरखपुर-नई दिल्ली | सुबह 7 बजे | रात 11 बजे | 7 और 14 नवंबर |
| 04058 | आनंद विहार-छपरा | रात 12:20 बजे | शाम 7:20 बजे | 6, 10, 13 और 17 नवंबर |
| 04057 | छपरा-आनंद विहार | रात 10:10 बजे | शाम 5:20 बजे (अगले दिन) | 6, 10, 13 और 17 नवंबर |
| 05087 | मऊ-आनंद विहार | रात 10:30 बजे | शाम 5 बजे (अगले दिन) | 3 और 10 नवंबर |
| 05088 | आनंद विहार-मऊ | शाम 7:15 बजे | दोपहर 2 बजे (अगले दिन) | 4 और 11 नवंबर |
| 08751 | दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन | सुबह 10:45 बजे | सुबह 11:10 बजे (अगले दिन) | 15 नवंबर |
| 08752 | हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग | दोपहर 12:30 बजे | दोपहर 1:45 बजे (अगले दिन) | 16 नवंबर |
| 04660 | लुधियाना-पूर्णिया | दोपहर 12 बजे | दोपहर 1:45 बजे (अगले दिन) | 5 और 9 नवंबर |
| 04659 | पूर्णिया-लुधियाना | रात 11:30 बजे | सुबह 6:50 बजे (तीसरे दिन) | 6 और 10 नवंबर |
| 04054 | नई दिल्ली-हावड़ा | शाम 6:15 बजे | रात 11:40 बजे (अगले दिन) | 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर |
| 04053 | हावड़ा-नई दिल्ली | रात 1:40 बजे | सुबह 8:20 बजे (अगले दिन) | 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर |
| 04066 | आनंद विहार-सबौर | सुबह 5 बजे | सुबह 7 बजे (अगले दिन) | 6, 7, 11 और 12 नवंबर |
| 04065 | सबौर-आनंद विहार | सुबह 11 बजे | दोपहर 1:45 बजे (अगले दिन) | 7, 8, 12 और 13 नवंबर |
| 01663 | रानी कमलापति-गोरखपुर | शाम 6:45 बजे | दोपहर 12:30 बजे (अगले दिन) | 7 नवंबर |
| 01664 | गोरखपुर-रानी कमलापति | सुबह 7:50 बजे | रात 1:15 बजे (अगले दिन) | 7 नवंबर |
| 04510 | चंडीगढ़-पटना | रात 10 बजे | रात 9:15 बजे (अगले दिन) | 6 नवंबर |
| 05509 | पटना-चंडीगढ़ | रात 11:15 बजे | रात 9:40 बजे (अगले दिन) | 7 नवंबर |
| 04078 | दिल्ली-दरभंगा | दोपहर 2 बजे | शाम 6 बजे (अगले दिन) | 10 नवंबर |
| 04077 | दरभंगा-दिल्ली | रात 9 बजे | रात 11:55 बजे (अगले दिन) | 11 नवंबर |
| 04658 | लुधियाना-सहरसा | शाम 5:35 बजे | रात 11:50 बजे (अगले दिन) | 10 नवंबर |
| 04657 | सहरसा-लुधियाना | सुबह 3:50 बजे | सुबह 8:35 बजे (अगले दिन) | 12 नवंबर |
यात्रा से पहले समय-सारणी की जांच जरूर करें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 की सहायता ली जा सकती है। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलने से घर जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे। रेलवे के इस फैसले से दिवाली और छठ पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।