केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात, AI और परमाणु ऊर्जा को लेकर हुई चर्चा

Manohar Lal met with US Energy Secretary: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ह्यूस्टन में आयोजित जी-20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर अमेरिका के ऊर्जा विभाग के सचिव से मुलाकात की। इस दौरान भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उच्च क्षमता वाली कंप्यूटिंग और डेटा केंद्रों के लिए भारत में बिजली ढांचे की योजनाओं के साथ परमाणु ऊर्जा के विस्तार की रूपरेखा पर भी बातचीत हुई।

बिजली ढांचे की योजनाओं पर हुई बातचीत

मुलाकात के दौरान भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उच्च क्षमता वाली कंप्यूटिंग और डेटा केंद्रों के लिए आवश्यक बिजली ढांचे को मजबूत करने की योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा भारत के परमाणु ऊर्जा विस्तार की भविष्य की योजना को लेकर भी दोनों पक्षों ने विचार-विमर्श किया। मनोहर लाल ने कहा कि बैठक में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। तकनीकी क्षेत्रों के विस्तार के साथ बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे को लेकर भारत की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

ऊर्जा सुरक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर

बैठक में अमेरिका-भारत ऊर्जा सुरक्षा साझेदारी के तहत सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा, मजबूत ऊर्जा बुनियादी ढांचे और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। मनोहर लाल ने इस मुलाकात को लेकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि ह्यूस्टन में जी-20 की ऊर्जा बैठक से इतर हुई बातचीत में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। स्वच्छ ऊर्जा और नई तकनीकों के साथ ऊर्जा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सहयोग आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *