मनोहर लाल की कनाडा के ऊर्जा प्रतिनिधि से मुलाकात, भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का दिया न्योता

Manohar Lal meets Canada energy representative: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने ह्यूस्टन में आयोजित जी-20 एनर्जी एबंडेंस मिनिस्ट्रियल मीटिंगके दौरान कनाडा के ऊर्जा मंत्री के संसदीय सचिव कोरी होगन से मुलाकात की। मनोहर लाल ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। बैठक में भारत और कनाडा के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा हुई।

ऊर्जा दक्षता और नई तकनीकों पर चर्चा

मनोहर लाल ने बताया कि बातचीत के दौरान ऊर्जा दक्षता, कम उत्सर्जन वाली तकनीकों और ‘समुद्र मंथन’ के तहत ऑफशोर एक्सप्लोरेशन से जुड़े अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के बीच उभरती ऊर्जा तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में कई संभावनाएं रखते हैं। खास तौर पर नई तकनीकों और टिकाऊ ऊर्जा विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी को विस्तार दिया जा सकता है।

भारतीय E&P सेक्टर में निवेश का न्योता

मुलाकात के दौरान मनोहर लाल ने कनाडाई कंपनियों को भारत के तेजी से विस्तार कर रहे एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन(E&P) सेक्टर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर कनाडाई कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

मनोहर लाल ने उभरती ऊर्जा तकनीकों में भी कनाडा के साथ गहरे जुड़ाव को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के बीच नवाचार, निवेश और सतत विकास के आधार पर मजबूत ऊर्जा साझेदारी की महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *