करनाल को मिली विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मनोहर लाल ने कई कार्यो का किया लोकार्पण

करनाल के लोगों को कई नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं। करनाल में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शक्ति कॉम्प्लेक्स कॉलोनी में निरीक्षण गृह, सेक्टर-33 में सामुदायिक केंद्र और पुस्तकालय भवन समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-33 में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट तथा सेक्टर-32 में सामुदायिक केंद्र का भी लोकार्पण किया गया। इसके अलावा उधम सिंह चौक स्थित शहीद उधम सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का भी उद्घाटन हुआ।

विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगा फायदा

नई परियोजनाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों और युवाओं को खास फायदा मिलने की उम्मीद है। पुस्तकालय भवन में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। वहीं बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट के जरिए युवाओं को खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सुविधाएं मिलेंगी।

सामुदायिक केंद्रों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। वहीं शहीद उधम सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल मिलेगा।

मनोहर लाल ने कहा कि करनाल का विकास केवल सड़क और इमारतों तक सीमित नहीं है। विकास का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं और नए अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र का समग्र, संतुलित और सतत विकास प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *