मेलबर्न में 30 हजार भारतीयों से बोले PM मोदी, कहा- ‘भारत मदद में पासपोर्ट का रंग नहीं देखता’

मेलबर्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत किसी की मदद करते समय पासपोर्ट का रंग नहीं देखता। मार्वल स्टेडियम में आयोजित ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग मौजूद थे।

पीएम मोदी ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा, “इसी सोच की वजह से भारत ने कोरोना के समय 100 से ज्यादा देशों को वैक्सीन भेजी थी भीड़ द्वारा “मोदी-मोदी” के नारे लगाए जाने पर PM ने कहा, “यह मोदी की जीत नहीं है, यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों की जीत है।”

“12 साल में तीसरी बार, ये हैट्रिक है”

पीएम मोदी ने कहा कि वह 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आए हैं। “2014 में जब मैं ऑस्ट्रेलिया आया था तो 28 साल बाद कोई भारतीय PM आया था। तब मैंने कहा था आपको 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिछले 12 साल में यह मेरी तीसरी यात्रा है। यह दिखाता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते कितनी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान आप लोगों का है।”

2030 कॉमनवेल्थ और 2036 ओलंपिक की मेजबानी

PM ने ऐलान किया कि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का भी दावेदार है।

“इंडियन कम्युनिटी ने मेलबर्न को वाइब्रेंट बनाया”

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा, “कहते हैं मेलबर्न एक दिन में चारों मौसम दिखाता है। लेकिन आप लोगों ने अपने कल्चरल रंगों से इसे और वाइब्रेंट बना दिया है।”

उन्होंने कहा मेलबर्न और आसपास के इलाकों में ‘लिटिल इंडिया’ और ‘मिनी इंडिया’ जैसे मार्केट हैं जो भारतीयता से भरे हैं। “मुझे एक मार्केट का वीडियो दिखाया गया। वहां लगातार सेल चलती है। लोग सेल के चक्कर में घनचक्कर बन जाते हैं। शॉपिंग का मूड न हो तब भी कुछ न कुछ खरीद ही लेते हैं।”

भजन क्लबिंग से फिल्म फेस्टिवल तक

पीएम मोदी ने कहा, “भारत में Gen-Z ‘भजन क्लबिंग’ का नया ट्रेंड चला रही है। यहां भी आपके वीकेंड आस्था से भरे होते हैं। चाहे सत्यनारायण कथा हो, गुरुद्वारे में अरदास हो, बच्चे भांगड़ा-भरतनाट्यम करें या क्रिकेट टूर्नामेंट हो। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल शुरू होने वाला है और इसके सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

“विकसित भारत की ओर”

पीएम मोदी ने कहा, “21वीं सदी का भारत विकसित देश बनने की ओर काम कर रहा है। पहले कहा जाता था एक दीया हजारों दीये जलाता है। आज मैं कहता हूं एक सपना हजारों सपने जन्म देता है। यह ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ वाला भारत है। हम 1.4 बिलियन लोगों का उम्मीदों से भरा देश हैं।”

अल्बानीज: “ये एनर्जी पार्टनरशिप दिखाती है”

कार्यक्रम से पहले ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बानीज ने कहा, “यहां जो एनर्जी है वो ऑस्ट्रेलिया-इंडिया पार्टनरशिप को दर्शाती है। यह उत्साह दोनों देशों में सकारात्मकता लाता है। पीएम मोदी ने जवाब में कहा, “अल्बानीज जब भी बोलते हैं भारतीयों के दिल-दिमाग पर छा जाते हैं। सिडनी में आपने बड़ा असर डाला और आज यहां भी सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम से पहले दोनों नेताओं ने भारतीय समुदाय के नेताओं से मुलाकात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *