पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से की मुलाकात, बोले-‘वैश्विक चुनौतियों से मिलकर लड़ेंगे

मेलबर्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 3 देशों के दौरे के दूसरे चरण में गुरुवार को मेलबर्न पहुंचे। यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा और नई तकनीक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद दोनों नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में शामिल हुए।

‘भारत-ऑस्ट्रेलिया का साथ जरूरी’

पीएम मोदी ने CEO फोरम को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हॉल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस ताकत एक साथ नजर आ रही है। पीएम मोदी “दुनिया आज अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और ऊर्जा संकट से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का भरोसेमंद साझेदार बनकर आगे बढ़ना सिर्फ स्वाभाविक नहीं, बल्कि बेहद जरूरी भी है।”

भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियन-इंडिया ऑर्केस्ट्रा ने ‘मां तुझे सलाम’ पेश किया। पीएम ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, “इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने दिखाया कि संगीत कैसे हमारे रिश्तों को मजबूत करता है। यह वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर इसकी वैश्विक लोकप्रियता को भी दर्शाता है।”

पीएम ने डिजेरिडू और तबले की जुगलबंदी भी देखी। ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक वाद्य डिजेरिडू और भारत के तबले की प्रस्तुति रॉन मरे और डॉ. सैम इवांस ने दी। PM ने कहा, “इन कालजयी वाद्यों की सुरमयी संगति ने दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दिखाया।”

अगला पड़ाव न्यूजीलैंड

पीएम मोदी इंडोनेशिया दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया आए थे। उन्होंने कहा था कि यह यात्रा रक्षा, व्यापार, शिक्षा और उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने का अहम मौका है। ऑस्ट्रेलिया के बाद PM मोदी अपने दौरे के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *