राजस्थान को ₹15,000 करोड़ से ज्यादा की सौगात, पीएम मोदी ने जयपुर मेट्रो फेज-2 और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स का किया शिलान्यास-लोकार्पण

Jaipur: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे को “विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला” बताया। पीएम मोदी ने आज राजस्थान को ₹15,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं दीं।

जयपुर मेट्रो को बड़ी राहत
प्रधानमंत्री ने ₹13,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण की आधारशिला रखी। इससे शहर के प्रमुख आवासीय, औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिल सकेगा।

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

पीएम मोदी ने एसजेवीएन लिमिटेड की 1,000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना और एनएचपीसी के 300 मेगावाट करणीसर बीकानेर सौर ऊर्जा संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। ऊर्जा मंत्री ने ₹1,900 करोड़ से अधिक की लागत से बनी ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया और 530 किलोमीटर लंबी नई बिजली ट्रांसमिशन प्रणाली की आधारशिला रखी।

पूरे देश में बिजली आपूर्ति मजबूत

मनोहर ने कहा कि इससे राजस्थान से पैदा होने वाली नवीकरणीय ऊर्जा का निर्बाध प्रसारण होगा और पूरे देश में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति को मजबूती मिलेगी। मनोहर लाल ने कहा, “आधुनिक अवसंरचना और स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *