फ्रांस में बोले PM मोदी, कहा- भारत की प्राथमिकता मानव-केंद्रित टेक्नोलॉजी है’

नीस, फ्रांस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को नीस में ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन किया। इस मौके पर PM मोदी ने भारत के इनोवेशन मॉडल को दुनिया के सामने रखा।

‘पूरी दुनिया के लिए इनोवेट करता है भारत’

पीएम मोदी ने कहा, “भारत की प्राथमिकता मानवता के लिए तकनीक और ह्यूमन-सेंट्रिक इनोवेशन है। इनोवेशन भारत के DNA में है। आज भारत स्पीड और बड़े स्केल पर काम कर रहा है। यह इनोवेशन सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के भले और एक सस्टेनेबल फ्यूचर के लिए है।”

भारत-फ्रांस साझेदारी के 5 स्तंभ

पीएम ने भारत-फ्रांस रिश्तों को खास बताया। उन्होंने कहा, “हमारी साझेदारी कनेक्शन, कन्विक्शन, इनोवेशन, इंस्पिरेशन और शेयर्ड विजन पर टिकी है। यह सुरक्षा से लेकर सतत विकास तक फैली है।” PM ने ग्लोबल इनोवेटर्स को न्योता दिया, “भारत के साथ आइए और दुनिया के लिए टेक सॉल्यूशंस बनाइए। भारत के युवा ऐसे समाधान तलाश रहे हैं जो पूरी मानवता को फायदा पहुंचाएं।”

तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब

पीएम मोदी ने बताया, “पिछले 12 सालों में हमने मजबूत इनोवेशन सिस्टम बनाया है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। यह ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ रुकेगी नहीं, यह जारी रहेगी। स्टार्टअप्स की संख्या और बढ़ेगी।”

AI पर मैक्रों ने की भारत की तारीफ

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि AI का इस्तेमाल मानव-केंद्रित और नैतिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में AI में महारत हासिल कर दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। मैक्रों ने एलान किया कि फ्रांस ग्लोबल AI समिट 2027 के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *