गोंडा में CM योगी ने दी 516 करोड़ की सौगात, बोले- अब हर जिले में बन रहा मेडिकल कॉलेज

सीएम योगी

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा में ₹516 करोड़ की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि अच्छी सरकार चुनोगे तो अच्छे परिणाम आएंगे। गलत सरकारें चुनने पर गलत कार्य होते हैं।

2017 से बदली गोंडा की तस्वीर

CM योगी ने याद दिलाया कि 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था, लेकिन आज यह स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि अच्छा काम करने वालों के साथ खड़े हों, क्योंकि विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

शिक्षा और स्वास्थ्य में विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज गोंडा का सपना था जो अब साकार हो चुका है। जिले में इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कॉलेज भी हैं। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं। अब निवेश गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद तक सीमित नहीं है, गोंडा में भी निवेश हो रहा है जिससे युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

विपक्ष पर तंज

CM योगी ने कहा कि 2017 से पहले विकास केवल एक गांव तक सीमित था। हमने मेडिकल कॉलेज सैफई नहीं, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर में बनाए। अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गलत सरकारें आती थीं तो योजनाएं एक गांव तक सिमट जाती थीं। अब गोंडा गंदा नहीं, स्वच्छ है और विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *