दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में, रेल मंत्री ने किया नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का ऐलान

India First Bullet train

कोलकाता: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को दिल्ली-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन रूट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए बुलेट ट्रेन का संकल्प लिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत देश की राजधानी को सिलीगुड़ी से जोड़ा जाएगा।

6 घंटे में 1500 किमी का सफर

रेल मंत्री ने सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी की लगभग 1500 किमी की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ, वाराणसी और पटना होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेगी। हालांकि प्रोजेक्ट की शुरुआत, समयसीमा और स्टेशनों की जानकारी अभी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि घोषणा के बाद जल्द काम शुरू हो सकता है।

कोलकाता मेट्रो होगी आधुनिक

वैष्णव ने कहा कि अगले 4-5 सालों में कोलकाता मेट्रो को आधुनिक बनाने के लिए 60 नई जनरेशन के रेक लाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 40 साल में कोलकाता में सिर्फ 27 किमी मेट्रो लाइन बनी थी, जबकि बीते 11 साल में 45 किमी लाइन जोड़ी गई है।

बंगाल को रिकॉर्ड रेल बजट

रेल मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल को ₹14,205 करोड़ का रिकॉर्ड रेलवे बजट मिला है। UPA सरकार में, ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते, बंगाल को सिर्फ ₹4,000 करोड़ मिलते थे। नए बजट से यात्री और लॉजिस्टिक्स सेवाएं बेहतर होंगी।

ईस्ट-वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर

उन्होंने डानकुनी से सूरत तक 2052 किमी लंबे ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का भी जिक्र किया। यह कॉरिडोर भारत के पूर्वी और पश्चिमी औद्योगिक केंद्रों के बीच व्यापार और लॉजिस्टिक्स की क्षमता को कई गुना बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *