T-20 World Cup Final: भारत और न्यूज़ीलैंड की अहमदाबाद में होगी भिड़ंत

ICC Men’s T20 World Cup 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगा, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार T20 विश्व कप जीतने की तलाश में है। यह मुकाबला ऐतिहासिक है।

रिकॉर्ड्स देखकर भारत को चुनौती

अहमदाबाद में भारत का रिकॉर्ड मजबूत है। मगर 2023 में ODI विश्व कप फाइनल में यहां हार का दर्द अभी ताजा है, लेकिन T20 में टीम ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। स्टेडियम की पिच मिक्स्ड-सॉइल (लाल और काली मिट्टी) है। मिनिमल टर्न, अच्छी बाउंस और पेस। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है, क्योंकि टूर्नामेंट में यहां पहली पारी का स्कोर 175 से कम नहीं रहा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हाई-स्कोरिंग मैच में हराया, जहां टीम ने रिकॉर्ड रन बनाए। न्यूजीलैंड ने भी साउथ अफ्रीका को आसानी से चेज किया। हेड-टू-हेड में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन न्यूजीलैंड ने पिछले T20WC में भारत को हराया था।

हार्दिक पंड्या फॉर्म में

हार्दिक इस टूर्नामेंट में भारत के ‘एवरीवेयर ऑलराउंडर’ साबित हुए हैं। अहमदाबाद में T20I में वे भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (227) और विकेट (9) लेने वाले हैं—सबसे ज्यादा छक्के (16) भी उनके नाम। टूर्नामेंट में उन्होंने 199 रन (SR 163+) बनाए, दो फिफ्टी लगाईं, और 8 विकेट लिए (ER 8.79)। डेथ ओवर में उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग (रनआउट) निर्णायक रही—सेमीफाइनल में पेनल्टीमेट ओवर में विकेट और रनआउट से मैच पलटा। बल्ले से फिनिशर रोल, गेंद से पावरप्ले/डेथ-हार्दिक हर जगह हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार (242 रन, 13 विकेट) है।

भारत की मजबूती

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (टॉप ऑर्डर में धमाल), जसप्रीत बुमराह (डेथ में बेस्ट), अक्षर पटेल आदि। न्यूजीलैंड में मिचेल सैंटनर, ग्लेन फिलिप्स जैसे खतरा। लेकिन घरेलू मैदान, 1.32 लाख दर्शकों का सपोर्ट और रिडेम्पशन की भूख भारत को फेवरेट बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *