उपराष्ट्रपति और PM मोदी ने महाशिवरात्रि पर दीं बधाई, देशवासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

Mahashivratri 2026: नई दिल्ली महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उपराष्ट्रपति ने कहा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा कि भक्ति, शक्ति और भगवान भोलेनाथ को समर्पित इस पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि काशी से रामेश्वरम् तक मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का उत्सव भारत की अखंड और शाश्वत आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि महादेव और माता पार्वती की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आदिदेव महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो। प्रधानमंत्री ने भारतवर्ष के समृद्धि के शिखर पर पहुंचने की कामना करते हुए ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ अपना संदेश समाप्त किया।

मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। यह पर्व आस्था, आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *