फरीदाबाद में EWS के लिए CM आवास योजना में तेज़ी, जानें कैसे मिलेगा मकान

cm Nayab Singh Saini

CM Housing: फरीदाबाद में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (Chief Minister Urban Housing Scheme) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज गुरुवार से योजना के पात्र आवेदकों का वेरिफिकेशन (सत्यापन) प्रक्रिया में तेजी आई है। फरीदाबाद नगर निगम ने घोषणा की है कि तीसरे चरण की जांच और वेरिफिकेशन 2 दिनों में शुरू हो जाएगा, यानी शनिवार और रविवार को यह कार्य चलेगा।

किन्हें मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत फरीदाबाद में कुल 9331 आवेदकों का चयन किया गया है। 2023 में जब आवेदन मांगे गए थे, तब फरीदाबाद से लगभग 51 हजार आवेदन आए थे। इनमें से दस्तावेजों की जांच, भौतिक सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के बाद योग्य लाभार्थियों की सूची तैयार की गई। पात्र परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

केवल 10 हज़ार से बुकिंग

वेरिफिकेशन के दौरान नगर निगम के 200 कर्मचारी लगाए गए हैं। प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 47 आवेदनों की जांच करनी होगी। यह सत्यापन सुनिश्चित करेगा कि केवल वास्तविक पात्र ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हों। सत्यापन सफल होने के बाद आवेदकों को रकम जमा करनी होगी। पहले चरण में बुकिंग के लिए केवल 10,000 रुपये की राशि ऑनलाइन जमा कर फ्लैट बुक कराया जा सकता था, जो 29 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक चला था। अब अंतिम चरण में बाकी राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। ये फ्लैट 400 वर्ग फीट के हैं और किफायती दरों पर उपलब्ध हैं, ताकि गरीब परिवारों को अपना घर मिल सके।

यहाँ चेक कर सकते हैं डिटेल

यह योजना हरियाणा सरकार की ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पात्र आवेदक अपनी स्थिति hfa.haryana.gov.in पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। फरीदाबाद में EWS फ्लैटों की लिस्ट और डिटेल्स वहां उपलब्ध हैं। यदि आपका नाम सूची में है, तो जल्द से जल्द वेरिफिकेशन और राशि जमा की प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि देरी से मौका हाथ से निकल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *