पीएम मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- विकसित भारत का संकल्प हो सुदृढ़

PM Narendra Modi

Republic Day 2026: (नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और यह राष्ट्रीय पर्व नागरिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

विकसित भारत का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो।”

कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित परेड भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और तकनीकी प्रगति का भव्य प्रदर्शन है।

विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। उनकी उपस्थिति भारत और यूरोपीय संघ के मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *