मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित रात्रि आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

CM Rekha Gupta inspected night shelter: (नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार देर रात कश्मीरी गेट स्थित रात्रि आश्रय स्थल का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जरूरतमंदों के लिए स्थायी रात्रि आश्रय स्थलों का संचालन कर रही है और सर्दियों के मौसम को देखते हुए उचित सुविधाओं से युक्त अस्थायी आश्रय स्थलों की भी व्यवस्था की गई है।

जरूरतमंदों को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय का आश्वासन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आश्रय स्थलों में रहने वाले लोगों की सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

आश्रय स्थल में रह रहे लोगों से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कश्मीरी गेट स्थित स्थायी आश्रय स्थल में रह रहे पुरुषों और महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने वहां उपलब्ध बिस्तर, स्वच्छता, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *