दिल्ली में शुरू हुई अटल कैंटीन योजना, मनोहर लाल और सीएम रेखा गुप्ता ने किया लोकार्पण

(नई दिल्ली): राजधानी दिल्ली में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से भाजपा सरकार ने अटल कैंटीन योजना की शुरुआत की है। गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर स्थित नेहरू नगर में अटल कैंटीन का औपचारिक उद्घाटन किया।

5 में भरपेट और पौष्टिक भोजन

अटल कैंटीन में जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 में भरपेट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक थाली की कुल लागत लगभग 30 है, जिसमें से 25 दिल्ली सरकार वहन करेगी, जबकि लाभार्थी को केवल 5 का भुगतान करना होगा। इस योजना का उद्देश्य दिहाड़ी मजदूरों, गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराना है।

रिमोट बटन दबाकर 45 कैंटीन की शुरुआत

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिमोट का बटन दबाकर दिल्ली में 45 अटल कैंटीन की शुरुआत भी की। सरकार ने एक साथ राजधानी के 100 स्थानों पर अटल कैंटीन शुरू करने का लक्ष्य रखा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।

सरकार की सामाजिक पहल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल कैंटीन योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह योजना अटल बिहारी वाजपेयी के सेवा और समर्पण के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

गरीबों को मिलेगी बड़ी राहत

अटल कैंटीन योजना से दिल्ली के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में इस योजना का विस्तार और अधिक क्षेत्रों में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *