ट्रेन में सो गया सोने का व्यापारी, चोर उठा ले गए 5.53 करोड़ के आभूषण

ठाणे: सोने के व्यापारी को ट्रेन में सो जाना इतना महंगा पड़ गया, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की रही होगी। सूचना के अनुसार महाराष्ट्र के सोलापुर से मुंबई जा रहा एक सोना व्यापारी ट्रेन में सो गया। इसके बाद उसके लगभग 5.53 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी हो गए। यह घटना 6-7 दिसंबर की रात सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में हुई।

4 किलो 456 ग्राम थे सोने के आभूषण

कल्याण राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, व्यापारी अपने साथ दो ट्रॉली बैग लेकर यात्रा कर रहा था, जिनमें कुल 4,456 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। उसने दोनों बैगों को एक चेन से बांधकर अपनी सीट के नीचे रखा था। अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी के सो जाने के बाद एक अज्ञात चोर ने चेन तोड़ दी और दोनों बैग लेकर फरार हो गया। घटना का पता नींद से जागने पर चला।

चोर के बारे में कोई सुराग नहीं

पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी) (आवास, परिवहन साधन या पूजा स्थल में चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कल्याण जीआरपी के पंढारी कंडे ने बताया,
“प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। चोर ने पीड़ित के सो जाने का फायदा उठाया। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और संदिग्ध की पहचान के प्रयास जारी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *