CM रेखा गुप्ता ने MCD उपचुनाव में डाला वोट, लोगों से की बढ़चढ़कर मतदान की अपील

Delhi cm Rekha gupta

Delhi MCD election2025:(नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव में अपना वोट डाला। उन्होंने अपने परिवार के साथ स्थानीय मतदान केंद्र पर मतदान किया।

मतदान को बताया लोकतांत्रिक दायित्व

मुख्यमंत्री ने मतदान को लोकतांत्रिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि मतदान शासन और विकास को मजबूत करता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा मतदान हमारे लोकतंत्र की पवित्र प्रक्रिया का अभिन्न अंग है और इसमें हमारी सक्रिय सहभागिता लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाती है।”

अधिक से अधिक मतदान की अपील

सीएम रेखा गुप्ता ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँचें और अपना बहुमूल्य वोट अवश्य दें। उन्होंने कहा कि आपका प्रत्येक मत स्थानीय शासन की दिशा तय करने के साथ ही दिल्ली के समग्र विकास, सुशासन और पारदर्शिता की मजबूत आधारशिला रखने में भी निर्णायक भूमिका निभाता है।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *