गोवा में पीएम मोदी ने भगवान राम की 77 फुट ऊँची प्रतिमा का किया अनावरण, जाने क्या है खासियत

पणजी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा के दक्षिण गोवा स्थित श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ के 550 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भगवान राम की 77 फुट ऊँची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

अनावरण के बाद प्रधानमंत्री ने पर्तगाली स्थित मठ के मंदिर का भी दर्शन किया। यह मठ भारत के सबसे प्राचीन मठों में से एक माना जाता है और अपने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान के कारण विशेष रूप से सारस्वत समुदाय में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

भगवान राम की अब तक की है सबसे ऊँची प्रतिमा

गोवा के लोक निर्माण विभाग मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने किया है जिन्होंने गुजरात में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा) का डिज़ाइन भी तैयार किया था।
कामत के अनुसार, विश्व में भगवान राम की यह अब तक की सबसे ऊँची प्रतिमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *