सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, 1 से 15 नवंबर तक मनाया जाएगा ‘भारत पर्व’

amit shah

Sardar Vallabhbhai Patel 150th birth anniversary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा। पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती (31 अक्टूबर) के अवसर पर अब से हर साल गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।

PM मोदी होंगे शामिल

अमित शाह ने कहा कि इस वर्ष की पहली परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं शामिल होंगे। यह परेड शुक्रवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी। अमित शाह ने कहा, “महात्मा गांधी के साथ मिलकर सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ को मजबूत किया। राष्ट्र की नींव रखने में उनका योगदान अतुलनीय है।”

कांग्रेस को लिया निशाने पर

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस महान नेता के योगदान को भुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। “कांग्रेस ने न तो उनके नाम पर कोई प्रतिमा बनाई, न ही कोई स्मारक स्थापित किया। गृह मंत्री ने आगे कहा कि इसके विपरीत, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया, जो विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है और भारतीय अभियांत्रिकी की एक अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करती है। अमित शाह ने कहा कि ‘भारत पर्व 2025’ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल की राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *