800 साल बाद आ रहा दिवाली पर ये अद्भुत संयोग, आप भी जान लें

Diwali

Diwali Celebration: दीवाली पर सोमवार को 800 साल बाद बहुत जबरदस्त संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दीवाली को 5 राशियों वाले लोगों की किस्मत खुलने जा रही है। विद्वानों के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार बेहद खास संयोग लेकर आ रहा है।

800 साल बाद बनेगा यह दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार दिवाली पर 800 साल बाद 5 शुभ और दुर्लभ राजयोगों का महासंयोग बन रहा है। इन योगों में शुक्रादित्य योग, हंस महापुरुष योग, नीचभंग योग, नवपंचम योग और कलात्मक योग शामिल हैं। इन योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कर्क, मकर, तुला और मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिवाली बेहद शुभ मानी जा रही है।

इन्हें होगा धन लाभ

कर्क राशि वालों को अचानक धन लाभ और व्यापार में सफलता मिल सकती है। मकर राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की, संतान सुख और संपत्ति निवेश में लाभ मिल सकता है। तुला राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं मिथुन राशि वालों को अचानक धन लाभ, प्रॉपर्टी खरीद और व्यापार विस्तार के मौके मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *