CM Saini spoke on IPS officer Y Puran: (पंचकूला): भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसे एक गम्भीर और दुखद दुर्घटना बताया और कहा कि इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी सरकार के प्रयासों का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा जैसे ही जापान में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन की सूचना मिली, हमने उनकी पत्नी का ढांढस बंधाया और अधिकारियों को उनके साथ घर भेजा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाएगी। अगर किसी व्यक्ति को कोई तंग करेगा तो हम उसे बख्शेंगे नही। सीएम सैनी ने यह भी कहा कि विपक्ष को ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए
परिवार के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा सहन
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि परिवार के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा और सरकार उन्हें न्याय दिलाने में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग में सुधार के लिए भी कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
भाजपा कार्यकारिणी ने जताया समर्थन
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी मृतक अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और बेहतर सुरक्षा उपायों के लिए सरकार को सुझाव दिए। आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह का निधन उनके परिवार और प्रदेश के लिए गहरा सदमा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और न्याय अवश्य मिलेगा।