दिल्ली-नोएडा समेत NCR के कई हिस्सों में बारिश, मौसम हुआ सुहाना; गर्मी से राहत

Delhi-Noida Rain: दिल्ली-नोएडा समेत एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार को दोपहर के समय हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिला दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी और बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान दिन में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हैं। कई इलाकों में गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक राजधानी के विभिन्न इलाकों में बारिश दर्ज की गई

सफदरजंग: 10.3 मिमी
लोधी रोड: 13.2 मिमी
पालम: 4.6 मिमी
रिज: 8.2 मिमी
आयानगर: 5.4 मिमी

दिन भर छाये रहेंगे बादल

दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान लगभग 29°C रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 34.1°C रहा था। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 93% दर्ज की गई, जो नमी की अधिकता को दर्शाता है।

वायु गुणवत्ता “मध्यम” श्रेणी में

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार दोपहर 2 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 112 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। IMD के अनुसार, आने वाले घंटों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *