जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार से समाज के हर वर्ग को होगा लाभ: सीएम सैनी

Haryana CM Nayab Singh Saini: (चंडीगढ़): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल में जीएसटी में किए गए बदलावों को ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा कि इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबों, किसानों और आम नागरिकों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गरीबों और मध्यम वर्ग को मिलेगी सीधी राहत

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा लिए गए निर्णयों से मध्यम वर्ग, गरीब और आम जनता को सीधा लाभ होगा इससे न केवल महंगाई में कमी आएगी, बल्कि गरीब वर्ग आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होगा,” उन्होंने कहा उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स घटने से आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा और खपत बढ़ेगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

सीएम सैनी ने कहा कि जीएसटी में यह व्यापक सुधार ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि यह केवल कर व्यवस्था का पुनर्गठन नहीं, बल्कि एक जनहितैषी नीतिगत निर्णय है, जो सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के दृष्टिकोण को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से छोटे उद्योगों और किसानों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि उनकी आवश्यक वस्तुएं अब सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।

‘हर वर्ग ने किया स्वागत’

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस निर्णय का स्वागत सिर्फ आम जनता ने ही नहीं, बल्कि व्यापारियों और उद्योग जगत ने भी किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में जो कदम उठाए गए हैं, वे उद्योगों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे। सीएम सैनी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस फैसले का किसी चुनाव से कोई संबंध नहीं है। देश में हर समय कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखना अनुचित है। उन्होंने कहा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा क्या कांग्रेस या गठबंधन के किसी सदस्य ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के किसी एक भी फैसले की सार्वजनिक सराहना की है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *