हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के सीएम को लिखा पत्र, बाढ़ संकट में हर संभव मदद का भरोसा

CM Saini wrote letter to Punjab CM: (चंडीगढ़): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से उत्पन्न आपदा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री सैनी ने बाढ़ प्रभावित पंजाबवासियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और हरियाणा सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का भरोसा जताया है।

प्राकृतिक आपदा पर जताई गहरी चिंता

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि उन्हें पंजाब में आई बाढ़ और उससे पैदा हुई समस्याओं के बारे में जानकर अत्यंत दुख और पीड़ा हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते हमारे पंजाब के भाई-बहन अत्यंत कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, और ऐसे समय में हम सभी का दायित्व है कि हम उनके साथ खड़े रहें।

हरियाणा सरकार ने दिया मदद का आश्वासन

सीएम सैनी ने कहा हरियाणा सरकार और हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता इस संकट की घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है। अगर आपको किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता हो, तो कृपया बिना झिझक मुझे अवगत कराएं। हम तुरंत हर संभव मदद पहुँचाने को तैयार हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार जहाँ भी सहायता की ज़रूरत महसूस करे, हरियाणा सरकार उस स्थान पर तुरंत मदद भेजने का काम करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार राहत, बचाव, चिकित्सा या अन्य किसी भी जरूरी मोर्चे पर सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री सैनी का यह पत्र आपसी सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल है। उन्होंने इस मुश्किल समय में एक पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को न केवल संवेदना प्रकट की, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सहयोग की प्रतिबद्धता भी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *