पंजाब के कई नेताओं ने ज्वाइन किया बीजेपी , CM नायब सैनी ने दिलाई सदस्यता

चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब से कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बड़े पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल

भाजपा में शामिल होने वालों में पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के प्रधान हरप्रीत चठ्ठा और पटियाला सब्जी मंडी व आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप कंबोज प्रमुख रहे। इनके साथ अन्य कई पदाधिकारियों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने कहा कि इनके जुड़ने से सहकारी और व्यापारिक क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

सरपंच, पंच और विपक्षी नेता भी आए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2 दर्जन से अधिक सरपंच, पंच और पूर्व सरपंचों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। साथ ही विपक्षी दलों के कई पदाधिकारियों ने भी भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की।

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं।

CM ने किया स्वागत

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोग समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पार्टी में आने वाले सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी जॉइनिंग से सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी का आधार और मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *