जयशंकर का बड़ा बयान: कहा- अमेरिका-पाकिस्तान का इतिहास रहा है, लेकिन उसे भुलाने की भी रही है आदत

S Jaishankar big statement: (नई दिल्ली): भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों पर एक सीधी बात कही है। उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों का आपस में लंबा रिश्ता रहा है, लेकिन इनका एक-दूसरे के इतिहास को भुलाने का तरीका भी नया नहीं है।वे शनिवार को ‘इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम’ में बोल रहे थे। जब उनसे ट्रंप सरकार के समय अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने ये बातें कहीं।

ओसामा बिन लादेन का किया जिक्र

जयशंकर ने 2011 की उस घटना का जिक्र किया, जब अमेरिका ने अलकायदा के नेता ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में मार गिराया था। उन्होंने कहा, “यह वही सेना थी जो एबटाबाद गई थी और वहां, आप जानते हैं, कौन मिला। इसका मतलब यह था कि लादेन जैसे बड़ा आतंकवादी पाकिस्तान में छिपा बैठा था और अमेरिका ने बिना पाकिस्तान को बताए उस पर कार्रवाई की थी।

इतिहास को बार-बार भुलाया गया

जयशंकर ने साफ कहा अमेरिका और पाकिस्तान का आपस में एक इतिहास रहा है। लेकिन उस इतिहास को नजरअंदाज करने की आदत भी रही है। यह पहली बार नहीं है जब हमने ऐसी बातें देखी हैं। इससे उन्होंने यह समझाया कि अमेरिका ने कई बार पाकिस्तान की कमजोरियों और आतंकवाद को नजरअंदाज किया है, जबकि सच्चाई सभी को मालूम थी।

भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्ते

जयशंकर ने कहा कि भारत अब अमेरिका के साथ मजबूत और भरोसे वाले रिश्ते में है। उन्होंने कहा कि वह हर स्थिति में सोच-समझकर जवाब देते हैं और भारत की ताकत और आत्मविश्वास के साथ काम करते हैं। उनके शब्दों में मैं जानता हूं कि मैं क्या हूं, मेरी ताकत क्या है, और मेरे रिश्तों की अहमियत क्या है। यही सोच मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है।”

ट्रंप के दावे जयशंकर ने किया खारिज

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार बार यह कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को खत्म करवाया। लेकिन ट्रंप के दावे पर जयशंकर ने करारा जवाब देते हुए कहा कि यह सच है कि उस समय अमेरिका और दूसरे देशों ने फोन किए थे, लेकिन असल में तनाव भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत से खत्म हुआ था। उन्होंने कहा जब ऐसा कुछ होता है, तो देश एक-दूसरे से बात करते हैं, यह सामान्य बात है। लेकिन असली समाधान हमारी आपसी बातचीत से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *