पुतिन ने ट्रंप से मिलने के बाद किया पीएम मोदी को फोन, अलास्का बैठक की दी पूरी जानकारी

PM Modi With Russian President Putin

Putin Phone Call to PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन लगाया। प्रधानमंत्री मोदी से उन्होंने ट्रंप के साथ अलास्का में हुई बैठक का पूरा ब्यौरा डिस्कस किया। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया पुतिन ने किया काल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करके बताया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें फोन किया। बता दें कि पुतिन ने अमेरिकी राज्य अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी को यह फोन किया है। अलास्का शिखर सम्मेलन यूक्रेन युद्ध रोकने पर किसी सहमति के बिना समाप्त हुआ।

पीएम ने पुतिन को किया धन्यवाद

फोन पर बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और वह इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद, फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक की अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान -प्रदान के लिए तत्पर हूं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *