बिहार को चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दी 7200 करोड़ की सौग़ात, RJD-कांग्रेस को कोसा

PM Modi gave a gift of Bihar: (बिहार), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक भव्य रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भगवा रंग में सजे, फूलों से अलंकृत एक खुले वाहन में सवार होकर उन्होंने जनता का अभिवादन किया। भीड़ में “मोदी-मोदी” के नारों की गूंज सुनाई दी प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर और जोड़कर जनता का स्वागत किया।

विकास की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें रेलवे, मत्स्य पालन और अन्य आधारभूत ढांचा क्षेत्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम पूर्वी भारत के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि 2014 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी का बिहार का 53वां दौरा है।

विपक्ष पर सीधा हमला

मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा राजद और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में विकास कोसों दूर था। उन्होंने गरीबों की भलाई के बारे में कभी नहीं सोचा। उनकी नीतियों के चलते गरीब, गरीब ही रह गया। उन्होंने ‘विकसित बिहार’ को पूर्वी भारत की प्रगति के लिए जरूरी बताया और कहा कि”हमें मोतिहारी को मुंबई की तरह विकसित बनाना है। चंपारण वह धरती है जिसने गांधीजी को आंदोलन की प्रेरणा दी थी, और अब यही धरती विकास की प्रेरणा बनेगी।”

लखपति दीदी और रोजगार योजनाएं

प्रधानमंत्री ने केंद्र की महिला सशक्तिकरण योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि देश में कुल 1.5 करोड़ ‘लखपति दीदी’ हैं, जिनमें से 20 लाख महिलाएं बिहार से हैं। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात करते हुए कहा “केंद्र सरकार 1 लाख करोड़ रुपये युवाओं की नौकरी और स्वरोजगार योजनाओं पर खर्च करेगी। राजद जैसी पार्टियां रोजगार की बात सोच भी नहीं सकतीं। इन्होंने तो नौकरी देने से पहले गरीबों की ज़मीन हड़प ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *