टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में नया खुलासा, करीबी दोस्त हिमांशी सिंह ने खोले कई गहरे राज

Radhika Yadav (File)

Radhika Yadav Murder Mystery: गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में एक और नये खुलासे से सनसनी फैल गई है। राधिका की बेस्ट फ्रेंड हिमांशी सिंह ने इस मर्डर मिस्ट्री से उन गहरे राज़ों का पर्दा उठा दिया है, जो अब तक किसी को पता नहीं था। तथाकथित तौर पर पिता द्वारा गोली मार कर बेटी की हत्या किए जाने से पूरा देश हैरान है।

राधिका की दोस्त ने क्या बताया?

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव केस में अब उसकी बेस्ट फ्रेंड ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैंं। हिमांशिका ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 वीडियो डालकर राधिका की जिंदगी से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। जिससे पुलिस को इस घटनाक्रम को समझने में मदद मिल सकती है। राधिका की दोस्त हिमांशिका सिंह अपने वीडियो में कहती हैं, “राधिका मेरी बेस्ट फ्रेंड थी…. हम पिछले 8-10 साल से बहुत अच्छे दोस्त थे…. मैं सोच भी नहीं सकती थी कि इतनी जल्दी मैं उसके बारे में इस तरह से बात करूंगी…. पर अब यह जरूरी हो गया है कि लोग सच्चाई जानें। हिमांशिका ने कहा कि वह खुलकर जीना चाहती थी, मगर उस पर बहुत पाबंदी थी।

हिमांशिका ने बताई राधिका की ट्रू स्टोरी

वीडियो में हिमांशिका सिंह ने बताया है कि राधिका के साथ जो हुआ वो दुखद और चौंकाने वाला है। एक लड़की, जो अपने खेल में इतना आगे बढ़ रही थी, उसे ऐसे माहौल में रहना पड़ा, जहां उसे खुलकर जीने की आज़ादी नहीं थी। उसकी प्रतिभा, उसका भविष्य और उसकी मुस्कान…सब कुछ एक झटके में खत्म हो गया। एक अन्य वीडियो में वह बताती है कि एक्चुली में जब मैं उसके घर थी तब मुझे पता चला कि उसके मर्डर का 3 दिन से प्लान किया जा रहा था। हिमांशिका ने कहा कि उसे फोटो क्लिक कराना और वीडियो बनाना बहुत पसंद था, लेकिन उस पर घर से पाबंदी थी। जब वह कहीं बार होती तो वीडियो कॉल पर मुझे आकर यह साबित करना होता कि वह मेरे साथ है। हिमांशिका के अनुसार इसमें लव जेहाद का कोई एंगल नहीं है।

बाप पर है गोली मारने का आरोप

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुग्राम में उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को अंजाम देने वाला और कोई नहीं, बल्कि राधिका का अपना पिता दीपक यादव था। इस समय दीपक न्यायिक हिरासत में है और उसने पुलिस को बताया कि लोग उसे ताना मारते थे कि बेटी की कमाई खा रहा है, इस वजह से उसने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *