कांवड़ यात्रा में बाधा डालने वालों की खैर नहीं, यूपी के सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश

Yogi Adityanath,

CM Yogi on Kanwad Yatra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में संचालित कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा में किसी भी तरह की बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाए और उनके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

ड्रोन से निगरानी का निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए। खुफिया तंत्र को सक्रिय रखते हुए किसी भी अराजक गतिविधि या घुसपैठ की कोशिश को समय रहते रोका जाए।

मार्गों पर सफाई, पेयजल और अन्य सुविधाएं हों दुरुस्त

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा, भोजनालय, विश्रामालय और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जाएं। महिला कांवड़ यात्रियों की संख्या को देखते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा के विशेष प्रबंध और महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती के निर्देश भी दिए।

खाद्य पदार्थों की शुद्धता से समझौता नहीं

मुख्यमंत्री ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर शिव भजनों के प्रसारण और आवश्यक सूचनाओं के प्रचार-प्रसार को भी अनिवार्य बताया।

हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

सीएम योगी ने निद्रेश दिया है कि श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु प्रमुख अवसरों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की व्यवस्था की जाए। प्रमुख स्थलों पर चिकित्सा शिविर, प्राथमिक उपचार केंद्र और एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और मर्यादा का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *