CM रेखा गु्प्ता ने की पीएम मोदी से मुलाकात, राजधानी में बदलाव की नींव रखी गई

p m Modi and Rekha Gupta

CM Rekha Gupta met PM Modi: (नई दिल्ली):राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके कैबिनेट सहयोगी, दिल्ली के भाजपा सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मकसद था राजधानी में जीवन की गुणवत्ता को सुधारने के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा और रणनीति तय करना। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,

दिल्ली के भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की। हमने दिल्ली के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने इस मौके की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें वे दिल्ली भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ संवाद करते दिखाई दे रहे हैं।

कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में शहरी बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं, और शिक्षा प्रणाली में सुधार जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली न केवल भारत की राजधानी है, बल्कि एक वैश्विक शहर भी है, और इसे उसी स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करना होगा, जिससे दिल्ली के निवासी सुरक्षित, स्वस्थ और सुविधाजनक जीवन जी सकें।

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनुभव किए साझा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस बैठक में बेहद सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जमीनी अनुभव साझा किए और बताया कि उनकी सरकार किन योजनाओं पर प्राथमिकता से काम कर रही है। उन्होने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य न केवल बुनियादी सुविधाएं देना है, बल्कि दिल्ली को एक “स्मार्ट, सुरक्षित और समावेशी राजधानी” के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और केंद्र सरकार का सहयोग दिल्ली के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक ने यह भी दर्शाया कि दिल्ली में भाजपा के विभिन्न स्तरों सांसदों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों और राज्य सरकारके बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है। यह बैठक दिल्ली में भाजपा की सक्रियता और प्रशासनिक जिम्मेदारी के बीच तालमेल बैठाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *