PM Modi 11 years of tenure completed:(नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा कि बीते दशक में भारत ने रक्षा, तकनीक, वैश्विक कूटनीति और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने आधुनिक रक्षा उत्पादन, वैश्विक साझेदारियों और अंतरिक्ष अन्वेषण में नए मानक स्थापित किए हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक थ्रेड साझा करते हुए लिखा पिछले 11 वर्षों में हमारे रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित होकर देश ने रक्षा उत्पादन में आधुनिकता और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी है। यह देखकर गर्व होता है कि देशवासी भारत को मजबूत बनाने के संकल्प में एकजुट हैं।”
रक्षा निर्यात में 10 गुना वृद्धि
वीडियो और पोस्ट में बताया गया कि भारत का रक्षा निर्यात 2014-15 में ₹1,940 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹23,622 करोड़ हो गया है। भारत ने अपने पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत का निर्माण भी पूरा किया, जिसे आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक बताया गया।
मिसाइल और सैन्य क्षमताओं में मजबूती
ब्राह्मोस मिसाइल के विस्तारित रेंज संस्करण का सुखोई-30 एमकेआई से सफल परीक्षण देश की तकनीकी क्षमता में वृद्धि का संकेत है। मिसाइल प्रणाली में अब सटीकता और रेंज दोनों में सुधार हुआ है।
वैश्विक साझेदारियों में मजबूती
प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CEPA) का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत अब एक विश्वसनीय वैश्विक साझेदार के रूप में उभरा है।
संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक शांति में भारत की भूमिका
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिसमें 2.9 लाख से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया है। कोविड-19 के दौरान भारत ने UN शांतिरक्षकों को 2 लाख वैक्सीन डोज़ भी उपलब्ध कराईं।
नया भारत’ आत्मनिर्भर
मोदी ने कहा कि भारत अब आत्मविश्वासी, निर्णायक और सम्मानित वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है। उन्होंने इसे देश की सामूहिक प्रतिबद्धता और उनके नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिणाम बताया।