राहुल गांधी पर भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का बड़ा हमला, कहा-“ऐसे चीन के सामने घिघियाये थे नेहरू”

राहुल गांधी, कांग्रेस नेता।

BJP vs Rahul Gandhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर को लेकर पीएम मोदी और भाजपा पर सरेंडर का आरोप लगाना राहुल गांधी को महंगा पड़ने लगा है। झारखंड से भाजपा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की चीन के सामने सरेंडर की याद दिलाई है। उन्होंने पंडित नेहरू का वह पत्र भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसे उन्होंने चीन को लिखा है।

डॉ. निशिकांत दुबे ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सरेंडर जानते हो राहुल बाबा, सरेंडर इसको कहते हैं, आपके परम् पूज्य बाबा यानि आयरन लेडी के पिता नेहरु जी का यह पत्र है जनवरी 1963 का भारत के चीन युद्ध के हारने के बाद का। घिघिया कर नेहरु जी चीन के प्रधानमंत्री को लिखे कि आपने भारत का पूर्व क्षेत्र में 20 हज़ार किलोमीटर और पश्चिम में 6 हज़ार किलोमीटर क़ब्ज़ा कर लिया है,आपने हमारे 4 हज़ार सैनिकों को बंधक बना लिया है, फिर भी हमने श्रीलंका के प्रधानमंत्री को अपना नेता बनाकर आपके पास आत्मसमर्पण के लिए भेजा है,आपके आदेश की प्रतीक्षा में -जवाहरलाल नेहरु”

भाजपा ने राहुल गांधी को क्यों दिलाई नेहरू के सरेंडर की याद

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के दौरान कहा, “बीजेपी और आरएसएस वालों को जरा-सा दबाव पड़ता है, तो ये लोग सरेंडर कर देते हैं। ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए।” उनका यह बयान भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल के तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में था। उन्होंने कहा, “1971 में अमेरिका का सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा जी ने कहा था कि मुझे जो करना है, मैं करूंगी। यही फर्क है। बीजेपी-आरएसएस को आजादी के समय से सरेंडर की आदत है। राहुल गांधी के इसी बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता शहजाद पूना वाला ने राहुल गांधी को लीडर ऑप पाकिस्तान प्रोपेगैंडा करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *