भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज, 24 घंटे में मिले 276 नए मरीज; 7 लोगों की मौत

Covid-19 Update India: भारत में कोरोना की रफ्तार अब और तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में देश भर में 276 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल नए मरीजों की संख्या अब बढ़कर 4302 हो गई है। वहीं गत 24 घंटे में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। जबकि 3281 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह आंकड़े भारतीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार हैं। वहीं इससे एक दिन पहले यानि 3 जून तक देश में 4,026 सक्रिय मामले दर्ज किए गए थे हैं। जिसमें 65 नए मामले सामने आए थे।

सबसे प्रभावित राज्य

केरल: केरल अभी भी सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या 1373 है। जबकि 1 दिन पहले तक 1,400 संक्रमित थे।

नए एक्टिव केस

नए एक्टिव केस के मामले सबसे ज्यादा दिल्ली, गुजरात, यूपी और बंगाल में हैं। दिल्ली और गुजरात में एक दिन में सबसे ज्यादा 64-64, यूपी में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 मामले नए दर्ज हुए हैं।

सबसे ज्यादा मौतें

बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में एक दिन में 4 मरीजों की हुई है। जबकि दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में 1-1 मौतें हुई हैं।

नए वैरिएंट्स ने बढ़ाई मुश्किल

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट्स में JN.1 और NB.1.8.1 हैं, जोकि ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट्स हैं। यह भारत में तेजी से फैल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन्हें निगरानी में रखा है, लेकिन इन्हें अभी खतरनाक नहीं माना गया। इसके अलावा LF.7 और XFG: ये भी नए वेरिएंट्स सामने आए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है। ज्यादातर मरीजों में कोविड का JN.1 वेरिएंट पाया जा रहा है। कुल टेस्टिंग में 50% से ज्यादा मरीज इसी नए वैरिएंट्स के हैं।

केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट

केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। दिल्ली, गुजरात, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, और हरियाणा ने कोविड के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। कर्नाटक सरकार ने सर्कुलर जारी कर मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने की सलाह दी है। मुंबई में सरकारी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

22 जनवरी को मिला पहला नया वैरिएंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार NB.1.8.1 को वैश्विक स्तर पर फैलने के कारण “वेरिएंट अंडर मॉनिटरिंग” (VUM) के रूप में वर्गीकृत किया है। यह वैरिएंट पहली बार 22 जनवरी 2025 को पाया गया था। सिंगापुर, अमेरिका, और ऑस्ट्रेलिया में भी NB.1.8.1 के मामले बढ़ रहे हैं।

क्या बरतें सावधानी

भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर मास्क जरूर पहनें।
समय-समय पर साबुन से हाथ धोएं।
बुखार, खांसी, जुकाम या सांस की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोविड टेस्ट और हेल्पलाइन (011-23978046) पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *