Ind vs NZ: कल भारत के सामने होगी कीवी चुनौती, ऐसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

ICC Champions Trophy Ind vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का कारवां अब धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर चल निकला है। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं, लेकिन दोनों टीमों का अभी ग्रुप स्टेज में एक मैच बाकी है, जो कल 2 मार्च रविवार को दुबई में खेला जाएगा।

इस मैच के बाद ही तय होगा कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच किस टीम से होगा। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर हैं। बीते कुछ सालों में दोनों टीमों ने एक दूसरे खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कीवी टीम से साल 2019 के वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता दिखाया था।

इसके बाद टी-20 विश्वकप में भी भारतीय टीम का सफर समाप्त किया था। भारतीय टीम ने साल 2023 में खेले गए वनडे विश्वकप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को बाहर का रास्ता दिखाया था हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को हार मिली थी। अब एक बार फिर से दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड…

भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच अभी तक 118 मैच हो चुके हैं, जिसमें से 60 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है। वहीं 50 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम विजयी रही है। जबकि 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। आंकड़ों के हिसाब से कह सकते हैं कि जब भी वनडे क्रिकेट में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हुआ है, तो भारत का पलड़ा भारी रहा है।

Read Also: http://ENG vs SA: जीते के साथ विदा लेने उतरेगी इंग्लैंड टीम, आज अफ्रीकी चुनौती होगी सामने

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक ही मैच हुआ था। 25 साल पहले दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मुकाबला हुआ था, जिसमें कीवी टीम ने 4 विकेट से बाजी मारी थी। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड ने क्रिस केन्स के शतक की बदौलत आसानी से टारगेट चेज कर लिया।

Read Also: Delhi: बीजेपी सरकार की बड़ी घोषणा, अब 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, इस तारीख से नियम होगा लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *