UP: संगठन मजबूत करें, ‘यह सरकार डबल है लेकिन कोई इंजन नहीं’, रायबरेली में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi In Raebareli: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता ने वीर पासी और बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संवाद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि, अगर आप रोजगार चाहते हो तो छोटे व्यापारियों को मजबूत करना होगा। जीएसटी सिस्टम को बदलना होगा, जितनी जीएसटी आप देते हैं उतनी अडाणी देते हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी अमेरिका में जाकर कहते है कि मेरा पर्सनल मैटर है।

उन्होंने कहा कि बैंक का दरवाजा आपके लिए खोलना होगा। जो आज बड़े-बड़े लोगों के लिए खुला है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार फेलियर सरकार है, काम करना आता नहीं उल्टी सीधी बातें करते रहते हैं। दिल्ली की सरकार भी फेल सरकार है। यह सरकार डबल तो है लेकिन इसमें इंजन नहीं है। इस सरकार को हटाइये और कांग्रेस की सरकार लाइए। कांग्रेस की सरकार आने के बाद बेरोजगारी और महंगाई पर तेजी से काम किया जाएगा।  

केन्द्र सरकार को हटाया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना चाहिए। हम नौकरियां देंगे। वे स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों का निजीकरण कर रहे हैं, एक डिग्री का कोई मूल्य नहीं है, अगर यह नौकरियां प्रदान करने में सक्षम नहीं है तो यह कचरा है। देश का सबसे पहला मुद्दा रोजगार का है। आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। केन्द्र सरकार देश में असमानता और नफरत फैलान में व्यस्त है।

Read Also: http://Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की रात जागरण करने का है विशेष महत्व, जानिए इसके पीछे का कारण

पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से संवाद करते हुए राहल गांधी ने कहा कि इस समय देश में दो हिन्दुस्तान है-एक अडाणी, अंबानी और एक गरीबों का। आपने जो शादी देखी वो उनका नहीं आपका पैसा है। दो हिंदुस्तान नहीं चाहिए, आपको डरना नहीं चाहिए सवाल पूछना चाहिए। रोजगार कब पैदा होंगे, बेरोजगारी कब खत्म होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राहुल गांधी से पार्टी कार्यकर्ताओं की मुलाकात उनके संसदीय आवास भुएमऊ में हुई।

Read Also: http://Ind vs Pak: पाक के खिलाफ गौतम गंभीर अपने चहेते खिलाड़ी को करेंगे बाहर!, जानें कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *