Ind vs Pak: पाक के खिलाफ गौतम गंभीर अपने चहेते खिलाड़ी को करेंगे बाहर!, जानें कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

Ind vs Pak Playing XI: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने बांग्लादेश को हराकर विजय आगाज किया है। टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। अब भारत के सामने अगली चुनौती चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत की गेंदबाजी समस्या बनी और बांग्लादेश की टीम के 35 रनों पर 5 विकेट झटकने के बाद भी बांग्लादेश 228 रन बनाने में कामयाब हुई।

अब ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर की नजर प्लेइंग इलेवन पर है।   पाकिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है। ये वही मैदान है जिस पर पाकिस्तान ने भारत को साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में मात दी थी। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पहले भी भारत को दर्द दे चुका है। साल 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।

वैसे भी पाकिस्तान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों की हार का सामना कर चुका है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ हार जाता है तो वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में से दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में पकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो से कम नहीं है।

कोच गौतम लेंगे रिस्क

बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पूरी टीम ने अच्छा किया था। जिन्हें गेंदबाजी का मौका मिला उन्होंने अच्छा काम किया और जिन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला उन्होंने भी। हालांकि, फिर भी गंभीर रिस्क ले सकते हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बाहर कर सकते हैं। ये खिलाड़ी हैं हर्षित राणा। राणा ने यूं तो बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लिए थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दे सकते हैं।

Read Also: http://PM Kisan Samman Nidhi: 9.8 करोड़ किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी पीएम किसान राशि की किस्त

अर्शदीप के पास पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का अनुभव है। हालांकि, वह टी20 ही खेले हैं लेकिन जानते हैं कि पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कैसे फंसाया जा सकता है। साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को धराशायी कर दिया था। 2024 में भी वह पाकिस्तान के खिलाफ असरदार साबित हुए थे।

भारत की संभावित प्लेइंग-XI…

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

Read Also: http://Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की रात जागरण करने का है विशेष महत्व, जानिए इसके पीछे का कारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *