AAP Meeting Bhagwant Maan Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल से बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याण के लिए काम कर रही है। हमने बीते साल में 50 हजार लोगों को नौकरियां दी हैं। अब हम पंजाब को ऐसा मॉडल बनाने जा रहे है जिसको पूरा देश देखेगा। प्रदेश के स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प हो रहा है।
दिल्ली की टीम का अनुभव हम पंजाब में भी इस्तेमाल करेंगे। पंजाब तेजी के साथ विकास करेगा। उन्होंने बाजवा के बयान पर कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें आई। उनको अपने विधायकों को गिन लेना चाहिए।
सीएम मान ने आगे कहा कि पंजाब में हमने हजारों लोगों को नौकरियां दी। मान ने कहा कि तीन साल में बिना भ्रष्टाचार के हम पारदर्शिता के साथ 50 हजार से ज्यादा नौकरी दे चुके हैं। एक घर में 2-3 लोगों को नौकरियां मिली हैं। दिल्ली चुनाव में पार्टी की हार पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने पैसे बांटे। बीजेपी ने गुंडागर्दी की। मान ने कहा कि चुनाव में हार जीत चलती रहती है।
बता दें कि, आज दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी मंत्रियों और विधायकों-सांसदों के साथ बैठक की। मीटिंग में पंजाब आप संगठन के मंत्री भी शामिल थे। इसके अलावा आप संरक्षक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के टॉप नेता शामिल रहे।
बहमुत के साथ बनाई थी सरकार
जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में पंजाब में आम आदमी पार्टी के 94 विधायक हैं। पंजाब में विधायकों की कुल संख्या 117 है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। केजरीवाल के भरोसेमंद माने जाने वाले भगवंत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। पंजाब में आप सरकार को तीन साल पूरे होने जा रहे हैं।