Parliament Session: सबका साथ, सबका विकास की कांग्रेस से अपेक्षा गलत, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

Narendra Modi, PM

Parliament Session Live: संसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर हुई चर्चा का राज्यसभा में जवाब दे रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के प्रति कांग्रेस को कितनी नफरत थी, कितना गुस्सा था, इसके प्रमाण हैं। बाबा साहब को दो-दो बार चुनाव हराने के लिए क्या कुछ नहीं किया गया। बाबा साहब को कभी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबा साहब की भावना का आदर किया, सर्व समाज ने किया। तब आज मजबूरन कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है।

आज कांग्रेस की नीतियों की वजह से उनका ये हाल हुआ है। देश की सबसे पुरानी पार्टी, आजादी के आंदोलन से जुड़ी पार्टी, इतनी दुर्दशा। अगर वे अपनी लकीर लंबी करने में मेहनत करते तो इतनी दुर्दशा नहीं होती। बिना मांगे सलाह देता हूं, अपनी लकीर लंबा करने में मेहनत करेंगे तो देश कभी न कभी 10 मीटर दूर यहां आने का अवसर देगा।

साल 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने देश को अल्टरनेटिव मॉडल दिया। जनता ने हमारे मॉडल को मंजूर किया। हमने तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण का मॉडल दिया है। कांग्रेस का तरीका होता था कि जब चुनाव आए तब छोटे तबके को कुछ दे देना और बाकियों को तरसते देखना। झुनझुना बांटना, लोगों की आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी सियासत को चलाए रखना। इनकी नजर वोट की खेती पर होती थी।

आज हमारी कोशिश रही है कि भारत के पास जो भी संसाधन हैं, उनका ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन किया जाए। जो समय है, उसको भी बर्बादी से बचाकर के पल-पल का उपयोग जनकल्याण के लिए, देश की प्रगति के लिए खर्च हो। इसलिए हमने सैचुरेशन की अप्रोच अपनाई। जो योजना बने, जिनके लिए बने, उनको वो शत-प्रतिशत बेनिफिट होना चाहिए। हम इस बदलाव को हल्के रूप में अनुभव करने लगे हैं। हमारी सरकार ने एससी-एसटी एक्ट को मजबूत बनाकर दलित-आदिवासी समाज के प्रति सम्मान भी दिखाया, प्रतिबद्धता भी दिखाई। आज जातिवाद का जहर फैलाने के लिए भरपूर प्रयास हो रहा है। कांग्रेस से सबका साथ सबका विकास की अपेक्षा करना गलत है।

Read Also: Cricket: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, इस स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी टीम का थे हिस्सा

सीमावर्ती गांवों पर फोकस- पीएम मोदी  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आजादी के बाद आदिवासी समुदाय पर ध्यान नहीं दिया गया। हमारे सीमावर्ती गांवों को छोड़ दिया गया था। सीमा पर बसे गांवों पर हमारी सरकार का खास फोकस है। हम लगातार सीमावर्ती गांवों का विकास कर रहे हैं। एक-एक घर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचा रहे हैं। हर घर में बिजली पानी को पहुंचाया जा रहा है।

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी पूजता है। हमने मुद्रा योजना से बाबा साहेब के सपने को पूरा किया। हमने वित्तीय समावेशन पर काम किया। हमने मछुआरा समुदाय के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया, जिससे मछलियों का उत्पादन और निर्यात तेजी से बढ़ा। इस मंत्रालय बनने के बाद मछुआरा समुदाय तेजी से तरक्की कर रहा है।

Read Also: http://Parliament Session: अमेरिका के डिपोर्टेशन पर सदन में बोल रहे विदेश मंत्री, गिनाए 2009 से लेकर अब तक के आंकड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *