Milkipur Bypoll Live: मिल्कीपुर में अब तक 44 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, समाजवादी पार्टी ने लगाई शिकायतों की झड़ी

Milkipur Bypoll Live Samajwadi Party vs BJP: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। अब तक 44 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। अभी भी मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। इस उपचुनाव में 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। क्षेत्र की तीन लाख 70 हजार 829 जनता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी। निर्वाचन आयोग ने सात जनवरी को मिल्कीपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी।

उपचुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद के बीच मुख्य मुकाबला है। दोनों दलों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी थी। सपा की ओर से पार्टी संरक्षक अखिलेश यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव और बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार का जिम्मा संभाला था। इसके अलावा दलों के दिग्गज नेताओं ने चुनावी रण में जमकर प्रचार प्रसार किया था।

27 दिनों तक चला प्रचार 3 फरवरी की शाम को समाप्त हो गया था। मंगलवार को मतदान के लिए 414 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। आज विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। मतगणना आठ फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। इस बीच समाजवादी पार्टी ने आरोपों की झड़ी लगाई और कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 261, 262 एवं 263 पर बाहरी मतदाता आकर फर्जी मतदान कर रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की है।

चुनाव को किया जा रहा प्रभावित- अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में रायपट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहने वाले ने साफ कर दिया है कि बीजेपी सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है। निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या? चुनाव आयोग को सभी घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी सुनिश्चित करना चाहिए।

Read Also: http://PM Modi In Prayagraj: पवित्र संगम में पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी साथ में मौजूद

समाजवादी पार्टी ने कहा क‍ि मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 99, 100 पर पुलिस प्रशासन द्वारा मतदाताओं पर डर बनाया जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं को बुर्के की आड़ में धमकाया जा रहा है। तैनात अधिकारी चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि शासन तंत्र के तहत चुनाव हो रहा है। इस तरह से प्रदेश की कानून व्यवस्था से जनता का विश्वास उठ जाएगा।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली बिहार में कोहरा, यूपी समेत हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का पूरा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *