Illegal Immigrants In America: अप्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी वायुसेना का विमान, 104 में से पंजाब के 30, हरियाणा और गुजरात के 30-30 लोग…

Illegal Immigrants In America: अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। सैन्य विमान सी-17 में पंजाब, हरियाणा समेत पड़ोसी राज्यों के 104 अवैध अप्रवासी बताए जा रहे हैं। अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए भारतीयों में सबस ज्यादा लोग पंजाब, हरियाणा और गुजरात के हैं। पंजाब से कुल 30 लोग इस लिस्ट में हैं। गुजरात और हरियाणा के 33-33 लोग शामिल हैं।  

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि राज्य सरकार प्रवासियों की अगवानी करेगी और हवाई अड्डे पर काउंटर स्थापित करेगी। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को अमेरिकी सरकार के फैसले पर निराशा व्यक्त की और कहा कि इन लोगों को निर्वासित करने के बजाय स्थायी निवास प्रदान किया जाना चाहिए था, जिन्होंने उस देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया।  

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाबियों से अवैध तरीकों से विदेश यात्रा न करने की भी अपील की थी और दुनियाभर में अवसरों का लाभ उठाने के लिए कौशल और शिक्षा प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को विदेश यात्रा करने से पहले कानूनी तरीकों की जानकारी प्राप्त करने, शिक्षा और भाषा कौशल हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Read Also: http://PM Modi In Prayagraj: पवित्र संगम में पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी भी साथ में मौजूद

अवैध अप्रवासियों के खिलाफ चल रहा अभियान

बता दें कि, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है। ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है। इससे पहले अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ने सैन एंटोनियो, टेक्सास से उड़ान भरी थी। आज यह विमान दोपहर करीब 2 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। अमेरिकी दूतावास का एक प्रतिनिधि भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहा।

Read Also: http://Milkipur Bypoll Live: मिल्कीपुर में अब तक 44 फीसदी से ज्यादा वोटिंग, समाजवादी पार्टी ने लगाई शिकायतों की झड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *