Budget 2025 Live Nirmala Sitaraman: कन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में संसद में लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आज के बजट में आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद है। मोदी कैबिनेट से बजट की मंजूरी मिल गई है। है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री का दही और चीनी से मुंह मीठा कराया।
बजट सत्र के लिए सभी सांसदों के संसद पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, बजट आ रहा है लेकिन सपा की प्राथमिकता कुंभ है। लोगों को उनके अपने नहीं मिल रहे। लाशें आज भी वहां हैं, लेकिन सरकार आंकड़े छुपा रही है। इतने पैसे खर्च करके प्रचार किया गया, लोगों को बुलाया गया, लेकिन व्यवस्था नहीं की। हमने सरकार से इस पर चर्चा के लिए कहा है। लाखों लोगों की जान कुंभ में फंसी हुई है, वहां सरकार को बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं हैं कि कुछ बड़ी घोषणाएं की जाएंगी और इससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देखते हैं कि मध्यम वर्ग को कर में कुछ छूट मिलती है या नहीं। साथ ही, हमें यह भी देखना होगा कि निवेशकों को कर आतंकवाद से कुछ राहत मिलती है या नहीं। हमने जीएसटी में कुछ सुधारों की मांग की है। मोदी 3.0 की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, देखते हैं जीएसटी 2.0 कब आता है।
वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बजट को लेकर कहा कि बजट बहुत ही सरलता से एक लेखा विवरण है। इसमें बताया जाता है कि सरकार ने कितना खर्च किया, सरकार ने कितना कमाया। क्या इसमें अधिशेष है या घाटा है। लेकिन दुर्भाग्य से, पिछले कुछ वर्षों में यह वित्त मंत्री के लिए साल में एक बार होने वाला मंच बन गया है, जहां वे मातृत्व से लेकर सेव पाई तक के बारे में बात करते हैं।