Mahakumb Stampede: महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन सख्त, 7 बड़े बदलाव किए, बसंत पंचमी तक रहेंगे लागू

Mahakumb Stampede: संगम नगरी प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम तट पर भगदड़ मच गई थी। जिसमें 30 से ज्‍यादा श्रद्धालों की मौत हो गई और 60 से ज्‍यादा लोग घायल हुए थे। इस दर्दनाक घटना के बाद शासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। अब मेला क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर द‍िए गए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।  

इसके अलावा कई रास्‍तों को वन-वे तक कर दिया गया। फ‍िलहाल मेला क्षेत्र में हालात नियंत्रण में हैं। श्रद्धालु पव‍ित्र संगम में आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं। भगदड़ के बाद सीएम योगी ने ज‍िम्‍मेदार अध‍िकार‍ियों संग बैठक की और जरूरी नि‍र्देश द‍िए। अब इन निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। ये बदलाव बसंत पंचती त‍क लागू रहेंगे।

बता दें कि, भगदड़ के बाद काली रोड पार्किंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। पैदल यात्रियों के साथ वाहनों का भी प्रवेश अब नहीं हो रहा है। लाल मार्ग पर भी वाहनों के प्रवेश को प्रति‍बंध‍ित कर दिया गया है। हालांकि, पार्किंग स्थल पूरा खाली है। न तो यहां वाहन खड़े क‍िए जा रहे हैं और न ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ है।

अभी भी प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद हैं। सभी संगम में स्नान करके अपने घर लौट रहे हैं। एडीजी और जिलाधिकारी एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में लगे हैं। रेलवे से संपर्क-समन्वय बनाकर ट्रेनों का लगातार संचालन कराया जा रहा है। परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें भी लगाई गईं हैं।  

बसंत पंचमी पर होगा अमृत स्नान

इसके अलावा मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। जहां कहीं भी लोगों को रोका गया है, वहां सभी के भोजन/पेयजल का प्रबंध किया गया है। किसी भी होल्डिंग एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो रही है। सीमावर्ती जिलों में पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

Read Also: http://Delhi Election: केजरीवाल पर जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- सबसे बड़ा घोटाला…शराब घोटाला

अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं हो रहा है। प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जा रहा है। मौनी अमावस्या के बाद भी श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। प्रशासन लगातार इस बात को लेकर काम कर रहा है कि कहीं भी भीड़ का दबाव न बने। बसंत पंचमी पर अभी अमृत स्नान होना है। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक आला अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।

Read Also: http://Delhi Election: केजरीवाल पर जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- सबसे बड़ा घोटाला…शराब घोटाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *