Jammu Kashmir Encounter: कठुआ में सेना के कैंप को आतंकियों ने बनाया निशाना, सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी, गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

Jammu Kashmir Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों में शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों का कहना है कि हमले के बाद आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए और पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

कठुआ के बटोद पंचायत में एक अस्थायी सेना शिविर की सतर्क संतरी चौकी ने देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि का पता लगाया और गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने जवाबी गोलीबारी की और दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद आतंकवादी पास के घने जंगल में भाग गए।

हालांकि, इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ, अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी, जिनकी संख्या तीन मानी जा रही है, पास के जंगल में भाग गए। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जल्द ही आतंकियों का पता चल जाएगा।

आज भी सुरक्षाबलों ने धनु परोल और सच्चैर के जंगलों में संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। अभियान में सीआरपीएफ, पुलिस, एसओजी और सेना के जवान शामिल हैं। घने जंगल में धुंध के कारण तलाशी अभियान में बाधा आ रही है।

Read Also: http://Ind vs Eng 2025: दूसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इस धुरंधर खिलाड़ी की एंट्री

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

इसी सप्ताह एडीजीपी आनंद जैन ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जिले के नाकों के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए थे। उस समय बताया गया कि गणतंत्र दिवस के साथ-साथ वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। बता दें कि 26 जनवरी से पहले पूरे जम्मू- कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। कठुआ जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Read Also: http://Mahakumb 2025: मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, अब इस नाम से जानी जाएगी, संगम तट पर किया पिंडदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *