UP Byelection: मिल्कीपुर में सीएम योगी का सपा पर तीखा प्रहार, खाली प्लॉट पर झंडा लगा देते थे फिर दलितों की जमीन पर कब्जा…

UP Byelection CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार किया और बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभान पासवान के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को जमकर घेरा। कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम करती है और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करती है।

सीएम योगी ने परिवारवाद को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि यह विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि ये लोग माफियाओं का समर्थन करते हैं और अपराध को बढ़ावा देने का काम करते हैं। सपा प्रयागराज में महाकुंभ का विरोध करती है और अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का विरोध करती है।

प्रदेश के मुखिया ने कहा कि जब वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर बनता है, संत रविदास की जन्मस्थली का सुंदरीकरण होता है तो सपा उसका भी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सपा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करती है, सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का अपमान करती है। हमारी सरकार ने कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम भीमराव अंबेडकर किया।  

उन्होंने हैरिंग्टनगंज के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि ये गुलामी की मानसिकता क्यों। इसका नाम भी तो कोई स्वामी वामदेव के नाम पर हो सकता है। किसी विश्वनगरी के नाम पर हो सकता है। सपा शासन के समय इन्होंने पूरी ताकत लगाई थी कि गुलामी के ढांचे को कोई टस से मस नहीं कर सके लेकिन हमने कहा कि कुछ भी हो, गुलामी का ढांचा तो हटेगा।

Read Also: http://Delhi Election 2025: महाकुंभ का जिक्र कर सीएम योगी का AAP पर वार, ‘क्या यमुना जी में स्नान करेंगे केजरीवाल?’

दलितों की जमीन पर होता था कब्जा- योगी

सपा सरकार के समय अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था और खाली प्लॉट पर झंडा लगा दिया जाता था और फिर दलितों की जमीन पर कब्जा कर लिया जाता था। बीजेपी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया और अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया। आज प्रदेश में महिलाओं, व्यापारियों और किसानों को सुरक्षा प्रदान कराई जाती है। माफिया और अपराधियों को जेल में डालने का काम किया।

Read Also: Health: अगर आप करना चाहते हैं वजन कम तो इस जूस का करिए सेवन, एक महीने में होगा चमत्कारिक लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *