Cricket: 9 टेस्ट 9 वनडे…धोनी के खास साथी ने क्रिकेट को कहा अलविदा…कभी 150 की रफ्तार से करते थे गेंदबाजी

Varun Aaron Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने करियर में 9 वनडे और 9 टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्‍ट मैच की 14 पारियों में उन्‍होंने 52.61 की औसत और 4.77 की इकॉनमी से 18 विकेट चटकाए। 97 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन रहा। इतने ही वनडे मैचों में वरुण ने 11 विकेट झटके हैं।

एकदिवसीय मैचों में वरुण की औसत 38.09 की और इकॉनमी 6.61 की रही। 3/24 इस फॉर्मेट में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वरुण को पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का खास भी माना जाता है। वह 150 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। कई बार उन्होंने अपनी तेज रफ्तार से अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को भी परेशान किया है।

बता दें कि, यह खिलाड़ी वरुण लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहा था। चोट के कारण उनका करियर ज्‍यादा लंबा नहीं रहा। नवंबर 2011 में टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले वरुण ने अपने करियर का आखिरी टेस्‍ट मैच नवंबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इसके अलावा वरुण ने एकदिवसीय मैचों में अक्टूबर 2011 में डेब्यू किया। 2 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने आखिरी वनडे मुकाबला खेला।

सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

वरुण ने सोशल मीडिया पर लिखा, पिछले 20 सालों से मैं तेज गेंदबाजी की दौड़ में जी रहा हूं, सांस ले रहा हूं और फला-फूला हूं। आज अत्यंत कृतज्ञता के साथ मैं आधिकारिक तौर पर प्रतिनिधि क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा करता हूं। यह यात्रा भगवान, मेरे परिवार, दोस्तों, टीम के साथियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और फैंस के बिना संभव नहीं होती।

Read Also: Chhattishgarh: मुंगेली में प्लांट की चिमनी गिरी, 8 मजदूरों की मौत, 30 से ज्यादा लोग दबे

चोट को लेकर वरुण ने कहा, इन सालों में मुझे करियर के लिए खतरा पैदा करने वाली कई चोटों से उबरने के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं को पार करना पड़ा, बार-बार वापसी करनी पड़ी। यह केवल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मेरे फिजियो, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षकों के अथक समर्पण के कारण संभव हो सका।

Read Also: Delhi: संभल की जामा मस्जिद विवाद के बीच SC का योगी सरकार को नोटिस, कुएं की पूजा पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *