OP Chautala Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम ओपी चौटाला, अंतिम दर्शन करने में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

OP Chautala Funeral Live: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओपी चौटाला पंचतत्व में विलीन हो गए। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने पर उनका निधन हो गया था। आज शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चौटाला में अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

पूर्व सीएम के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री नायब सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा। सिरसा जिले के गांव चौटाला में एक जनवरी 1935 को जन्मे ओमप्रकाश चौटाला की हरियाणा समेत देश के दिग्गज राजनीतिज्ञों में पहचान रही। उनके पिता चौधरी देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ ही देश के उपप्रधानमंत्री भी रहें।

बता दें कि, ओम प्रकाश चौटाला सात बार विधायक रहे। तीन बार उपचुनाव में और चार बार आम चुनाव में जीत हासिल की थी। वह पहली बार दो दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 तक, दूसरी बार 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक, तीसरी बार 22 मार्च 1991 से छह अप्रैल 1991 तक और चौथी बार 24 जुलाई 1999 से पांच मार्च 2005 तक मुख्यमंत्री रहे।

Read Also: http://Parliament Scuffle Row: दिल्ली पुलिस बीजेपी के घायल सांसदों के बयान करेगी दर्ज, बाद में राहुल गांधी से होगी पूछताछ

एक युग चला गया- शैलजा

कांग्रेस की सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला साहब के जाने से एक युग उनके साथ गया है वह बहुत अनुशासन में रहें और अंत तक एक्टिव रहें। आम लोगों के जीवन से जुड़े रहें, लोगों के दुख-दर्द को समझा। वह आखिर तक लोगों के बीच में रहना ही पसंद किए। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है और हरियाणा का एक बेटा हरियाणा ने खोया है।

Read Also: Delhi: चुनाव से पहले एमसीडी ने छेड़ी मुहिम, स्कूलों में हो अवैध बांग्लादेशी छात्रों की पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *